CG में चार दिन तक बारिश का अलर्ट : दुर्ग, रायपुर समेत कई जिलों में आज भी बरस सकते हैं बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आने वाले चार दिनों तक मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के 24 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

आज सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस मौसम परिवर्तन की वजह पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली है, जो क्षेत्र में बादल और वर्षा की स्थिति बना रही है। बीते दो दिनों में बस्तर क्षेत्र के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ बारिश दर्ज की गई है।

अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...