उतई के पास मिला नहर में डूबे युवकों का शव, दोनों मंत्रालय में थे पदस्थ, 16 घंटे बाद SDRF टीम ने बरामद किया दोनों का शव

दुर्ग। जिले के सेलूद से होकर गुजरने वाली तांदुला नहर में गिरकर बहे दो युवकों का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपेगी। दोनों ही धमतरी के बिलाई माता मंदिर दर्शन करने गए थे। दोनों ही युवक मंत्रालय में पदस्थ हैं। 14 अप्रैल को युवकों के डूबने की खबर लगते ही SDRF की टीम उनकी तलाश में जुट गई थी। लगभग 16 घण्टे की तलाश के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उतई के पास नहर में युवकों के शव को तैरता पाया है। उतई थाना पुलिस मौके पर मौजूद है।

परिजनों ने बताया कि प्रहलाद यादव और नंद किशोर धुर्वे एक अन्य व्यक्ति के साथ धमतरी बिलई माता मंदिर के दर्शन करने गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। शाम होने पर उन्होंने नहर में तेज पानी देखा तो कार खड़ी कर कुछ देर रिलैक्स करने लगे। दोनों नहर के पानी में पैर डालकर बैठे थे। कार का ड्राइवर दूसरी तरफ फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बात करते करते प्रहलाद का पैर फिसला और वो नहर के तेज बहाव में चला गया। नंद किशोर ने उसे डूबते देखा तो वो उसे बचाने के लिए कूदा और फिर दोनों नहर में डूब गए।

जब ड्राइवर ने देखा की दोनों लोग नहर में डूब रहे हैं, तो उसने शोर मचाया और लोगों को बुलाया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, फिर SDRF टीम की सूचना पर पहुंची। और छानबीन शुरू की। दरअसल तांदुल जलाशय से बीएसपी प्लांट को पानी सप्लाई करने वाली इस नहर में इस समय पानी छोड़ा गया है। जो मोरिद जलाशय में जमा किया जाता है। जिसके चलते पानी का बहाव तेज है।

SDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 घण्टे के बाद प्रह्लाद यादव और नन्द किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है। पानी का बहाव कम किया गया था। प्रह्लाद का शव सेलुद से 4 किलोमीटर की दूरी पर उतई के पास जलकुंभी में पाया गया है और दूसरा शव भी थोड़ी दूर में पाया गया। नहर में डूबने वाले युवकों की पहचान प्रहलाद यादव (40) निवासी धनोरा दुर्ग के रूप में की गई थी। वहीं दूसरे युवक की पहचान सुभाष नगर बोरसी निवासी नंद किशोर धुर्वे (38 साल) के रूप में हुई है। वह भी मंत्रालय रायपुर में पदस्थ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...