जशपुर पुलिस की कस्टडी से भागे रेप के दो आरोपी: कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस वालों को दिया चकमा… SSP ने दो को किया सस्पेंड, SDOP करेंगे जांच

जशपुर। जशपुर में रेप के दो आरपी फरार हो गए। दोनों अपराधियों को पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए ले गई थी। इसी दौरान पुलिस कस्टडी से दोनों भागने में सफल रहे। इस लापरवाही के बाद जशपुर SSP शशि मोहन सिंह ने सख्त एक्शन लेते हुए ड्यूटी में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। पुलिस कप्तान IPS शशि मोहन सिंह ने आरोपियों की जल्द तलाश करने के निर्देश दिए है।

मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2025 को धारा 376 IPC के 02 अपराधी नेलसन खाखा पिता पात्रिक खाखा एवं डिक्सन खाखा पिता ख्रिस्तोफर खाखा को जिला जेल जशपुर से पेशी हेतु कुनकुरी न्यायालय में ले जाया गया था। उक्त दोनों मुल्जिम को आर.क्र. 721 दिलीप बैरागी एवं आर.क्र. 110 विपिन तिग्गा के द्वारा न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था।

सुनवाई पश्चात् उनके पूर्ण रूप से सतर्क न होने के कारण वापस लाॅकअप में लाने के दौरान उपरोक्त दोनों मुल्जिम उनके अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गये, जो उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है। इस गंभीर लापरवाही बरतने पर आर.क्र. 721 दिलीप बैरागी एवं आर.क्र. 110 विपिन तिग्गा को SSP जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा निलंबित कर रक्षित केन्द्र जशपुर संबद्ध किया गया है, नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबित कर्मचारियों के विरूद्ध प्राथमिक जांच हेतु एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है।

 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...