हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में गुंडागर्दी: पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चाकू दिखा कर मारपीट का आरोप

भिलाई। भिलाई में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में में गुंडागर्दी और हुडदंगी करने वाले 4 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों धारदार चाकू भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज है। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। आज जामुल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने के सामने कान पकड़वाकर माफी मंगवाई जिसका वीडियो भी शेयर किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 119(1), 296, 3(5) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के पास से 2 धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी छोटू निर्मलकर निवासी वार्ड क्रमांक 03 नाकापारा ने जामुल थाना जामुल रिपोर्ट दर्ज कराया की हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाला गया था। 14 अप्रैल 2025 की रात्रि करीबन 10:00 बजे शोभायात्रा दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा था की उसी समय राजेश कुमार, सूरज पासवान, चन्द्रप्रकाश ढीमर, करन कुमार चारो आये और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे पैसा देने से इंकार करने पर चारों एक साथ होकर हाथमुक्का से मारपीट करते हुए बटनदार धारदार चाकु को प्रार्थी के पेट में टिकाते हुए धमकी देने लगे। पीड़ित के शिकायत पर थाना जामुल में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जामुल पुलिस आरोपी राजेश कुमार, सूरज पासवान, चन्द्रप्रकाश ढीमर, करन कुमार को 15 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिलदेव पाण्डेय, उप निरी. सौमित्री भोई, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, जी. सामुएल, अतुल यादव, चंदन सिंह का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...