दुर्ग: स्वास्थ विभाग में 38 विज्ञापित पदों के लिए सूची जारी, 26 अप्रैल तक कर सकते है दावा आपत्ति

दुर्ग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन क्रमांक/ एन.एच.एम. /एच.आर./2025/345 दुर्ग, दिनांक 11.01.2025 के माध्यम से 38 पद हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया है।

सीएमएचओ मनोज दानी के अनुसार विज्ञापित पदों में से जूनियर सेकेटेरियल असिस्टेंट-एन.सी.डी./एन.एच.एम. फार्मासिस्ट – एन.यू.एच.एम., सेकेटेरियल असिस्टेंट एन.एम.एच.पी., सीनियर नर्सिंग ऑफिसर-एन.एम.एच.पी (संशोधित सूची) पदों पर दावा आपत्ति हेतु प्रारंभिक पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति हेतु किया जा रहा है। दावा आपत्ति होने पर अभ्यर्थी दावा आपत्ति Email Id [email protected] के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में 26 अप्रैल 2025 तक सायं 05.30 बजे तक प्रेषित कर सकते हैं, दावा आपत्ति अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जावेगा।

निर्धारित प्रपत्र में दावा आपत्ति प्रेषित नहीं करने पर दावा आपत्ति मान्य नही किया जावेगा। निर्धारित समयावधि उपरांत दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जावेगा। शेष पदों की दावा आपत्ति सूचना हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहें। दावा आपत्ति सूची. सूचना एवं दावा आपत्ति हेतु प्रपत्र दुर्ग जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP,...

रायपुर। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया...