दुर्ग जिले में मातम में बदली शादी की खुशी : लाठी-डंडे से हमला कर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, बेटे की होने वाली थी शादी

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी की खुशी मातम में बदल गई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह घटना रामपुर चोरहा गांव की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजन जब बाहर आए तो उन्होंने बुजुर्ग को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान भागवत मारकंडे के रूप में हुई है, जिनके बेटे की शादी 19 अप्रैल से तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन यह खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच जारी है और पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...