Durg News: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

दुर्ग। देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है, जिसका इलाज सुपेला अस्पताल में जारी है।

बाइक में तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों ही युवक पावर हाउस की तरफ आ रहे थे, तभी पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने अचानक ब्रेक मारने से बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक बुरी तरह घायल हो गया।

घायल युवक को सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसका इलाज जारी है। दोनों ही मृतकों का नाम हर्ष मेश्राम और जय बताया जा रहा है। फिलहाल छावनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी में रखवा दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...