शादी से पहले घर में पसरा मातम: दूल्हे के पिता की चाकू गोदकर हत्या, दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा आरोपी, हत्यारे ने बताई ये वजह!

भिलाई। दुर्ग के कुम्हारी में हुए हत्या का खुलासा हो गया है। दरहसल 17-18 अप्रैल की दरम्यानी रात भागवत मारकंडे (55) की हत्या की गई थी। दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे में इस केस को सॉल्व कर लिया है। इस मामले आरोपी गांव का ही रहने वाला युवक निकला है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसके बेटे की आज बारात निकलने वाली थी। बेटे की शादी के एक दिन पहले ही आरोपियों ने उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान जयदीप साहू पिता रमेश साहू उम्र 24 वर्ष पता रामपुर चोरहा थाना कुम्हारी के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बॉडी को हॉस्पिटल ले जाया गया। जिसमें डॉक्टर के द्वारा मृतक को ब्राड डेथ के साथ उसके शरीर में चोट के निशान लेख किये थे। इसका मेमो कुम्हारी थाना भेजा गया। रात को ही पुलिस ने घटनास्थल को सेफ किया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। कुम्हारी पुलिस ने धारा 103 बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया। घटना स्थल मुवायना तथा मृतक के घर के आसपास गली मोहल्ला चौक चौराहे में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें घटना समय दरमियानी रात लगभग 11.45 से 12.40 के बीच एक युवक हाथ में चाकू लेकर दौड़ता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की टीम द्वारा उक्त फुटेज को दिखाकर गांव के लोगों से पूछताछ की गई। जिसे जयदीप साहू पिता रमेश साहू उम्र 24 वर्ष पता रामपुर चोरहा के रुप में पहचाना गया।

उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो यह बताया कि ग्राम रामपुर चोरहा में ही मृतक के पड़ोस के मोहल्ले में रहता है। घटना रात्रि को वह खाना खाकर मृतक के घर की ओर टहलने निकला था। तब मृतक उसको देखकर मां बहन की गंदी गंदी गालिया बकने लगा, आरोपी ने जब उसे समझाया तो उसके द्वारा उसे और भी गांलिया देने लगा। आरोपी ने बताया कि उस समय मृतक शराब के नशे में अंधाधुंध गालिया बक रहा था। जिसे क्रोधित होकर आरोपी अपने घर गया और घर में रखे चाकू को लाकर मृतक के कमरे में दाखिल होकर अंधाधुंध उस पर चाकू से वार किया। जिससे मृतक के गला, और पीठ में प्राणघातक चोटे आई। मृतक को निश्चेत अवस्था में छोड़कर वह वहां से भाग गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी कुम्हारी इंचार्ज उप निरीक्षक डी.एल. साहू, सउनि सुभाष बोरकर, आरक्षक 534 जी. किरण, 1602 युगल किशोर, 444 लेखराज निषाद, 1045 पुष्पेन्द्र चौर्गे, एवं एसीसीयू टीम से सउनि गुप्तेश्वर यादव, प्र.आर. शागीर खान, आर. राकेश चौधरी, आर. भावेश पटेल, आर. राकेश अन्ना, आर. गुनित, आर. अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...