महिला का जेठ निकला हत्यारा, चरित्र शंका को लेकर वारदात को दिया अंजाम

बालोद। जिले में हुई एक महिला की हत्या का राज पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे महिला का जेठ निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चरित्र को लेकर शक के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 की रात आरोपी विजय ने अपनी बहू रामबती साहू की हत्या कर दी। बहस के दौरान गुस्से में उसने महिला को बार-बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक फिल्म में देखा था कि पारिवारिक झगड़े बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं। इसी सोच के साथ उसने रामबती से बातचीत शुरू की, लेकिन बहस बढ़ने पर वह आपा खो बैठा।

घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। आधी रात के बाद जब उसकी बेटी और अन्य परिजन लौटे, तो उन्होंने रामबती को खून से सना हुआ मृत अवस्था में पाया। अगले दिन 14 अप्रैल की सुबह महिला के पति ने थाने जाकर पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस को शुरुआत से ही परिवार के किसी सदस्य पर शक था। पूछताछ के दौरान विजय बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे शक और गहराता गया। आखिरकार पुलिस की सख्ती के बाद उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने यह भी बताया कि वारदात के बाद उसने सबूत मिटाने की कोशिश की—कपड़े और चप्पल धोए, हाथ-पैर साफ किए और फिर ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो।इस मामले में पुलिस ने हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में जेठ विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...