CG में नई दुल्हन ने मायके में लगाई फांसी, हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात…

बिलासपुर। नई दुल्हन ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी को तीन दिन ही हुए थे। उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी। उसने एक सुसाइड लेटर लिखकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को ही उसकी शादी हुई थी। ससुराल से आने के बाद मायके में उसने फांसी लगा ली। अब तक आत्महत्या की वजह साफ नही हुई है, कोटा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का है। मृतका दुल्हन का नाम लक्ष्मी भैना है। जो कोटा के अमाली गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी बीते 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दुआस भैना से हुई। 16 अप्रैल को लक्ष्मी भैना की विदाई हुई। वह अपने ससुराल जांजगीर-चांपा के ग्राम कोसा चली गई थी। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम को मायके वाले उसे लेने के लिए उसके ससुराल गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए थे। इसी दौरान रात भर अपने मायके में थी।

17 अप्रैल की सुबह वह सोकर उठी तब तक सब कुछ ठीक था लेकिन फिर वह बाड़ी के पीछे में बने टॉयलेट की तरफ गई। काफी देर तक वह वापस नहीं आयी तब परिजन उसे देखने गए। परिजनों ने टॉयलेट के अंदर जाकर देखा तो लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि भाई को बोली थी, कि वह शादी नहीं करना चाहती है। कोटा पुलिस सुसाइड नोट ज़ब्त कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...