CG – विधायक के PSO ने खुद को मारी गोली… मौके पर ही चले गई जान… SSP विजय अग्रवाल पहुंचे घटनास्थल पर

CG

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के भाटापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्थानीय विधायक इंद्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी डिगेश्वर गागड़ा ने आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान ने एके-47 से गोली मारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

घटना भाटापारा शहर की है। मृतक पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा पिछले एक वर्ष से भाटापारा विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात था। आज दोपहर वो ड्यूटी के बाद अपने किराए के कमरे में ही था। इस दौरान मकान की छत पर गया और खुद को गोली मार लिया। घटना की सूचना के बाद जिला एसएसपी विजय अग्रवाल समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पीएसओ का परिवारिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से कुछ समय से वो परेशान था। फिलहाल भाटापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...