CG मौसम अलर्ट: मौसम में फिर होगा बदलाव… बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… इन जिलों में बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज बदले-बदले से है। कभी भीषण गर्मी तो कभी बारिश से तापमान में गिरावट। वहीं एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।इस दौरान रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भी आंशिक असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं दूसरी ओर, तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग में पदस्थ वरिष्ठ वैज्ञानिक सी. एस. के. अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में शाम तक मौसम बदल सकता है। बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवाओं की गति तेज होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

हालांकि, अगले 5 दिनों के भीतर प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है। इस कारण प्रदेश के कई जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं, खासतौर पर बस्तर संभाग में इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। लगातार बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर हीट स्ट्रोक के मामलों में भी इजाफा हुआ है। आमतौर पर अप्रैल के महीने में प्रदेश का मौसम अपेक्षाकृत खुशगवार रहता है, लेकिन इस बार तापमान में असामान्य वृद्धि से लोग चिंतित हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को किया जागरूक, श्रुति फाउंडेशन ने...

दुर्ग। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था ने महिला स्व सहायता समूहों की बहनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। रूपलता साहू संस्था की दुर्ग जिला...

पहले ही साल में रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने...

भिलाई. प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग के तहत पहले चरण का सीट आवंटन बुधवार को जारी हो गया।...

CG – TI सस्पेंड: बिना सुचना दिए थाना प्रभारी...

TI suspended अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एसपी ने लेनदेन और बिना अनुमति के पुलिस टीम को बंगाल भेजने वाले थाना प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल...

देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: MLA...

भिलाई। आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर...