साय सरकार का बड़ा कदम: अब जमीन बिक्री के साथ खरीदार के नाम पर होगा नामांतरण, तहसीलदारों से छीने गए अधिकार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन से जुड़े नामांतरण प्रक्रिया में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब जैसे ही जमीन की रजिस्ट्री होगी, उसी समय उसका नामांतरण खरीदार के नाम पर स्वतः ही हो जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत तहसीलदारों से नामांतरण की जिम्मेदारी लेकर रजिस्टार और सब-रजिस्टार को यह अधिकार दे दिया गया है।

राज्य शासन द्वारा इस फैसले को विधिवत अमल में लाने के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसका उद्देश्य जमीन की खरीद-बिक्री प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाना है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत द्वारा हस्ताक्षरित इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह संशोधन छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत किया गया है। इसके तहत अब रजिस्ट्री होते ही नामांतरण की प्रक्रिया स्वतः पूरी हो जाएगी और इसके लिए तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यह बदलाव आम नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। अब तक लोगों को जमीन का नामांतरण करवाने में लंबा समय लगता था और उन्हें बार-बार तहसील कार्यालय जाना पड़ता था। इससे न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि फर्जीवाड़े की भी आशंका बनी रहती थी।

विशेष रूप से किसानों के लिए यह निर्णय राहत देने वाला है। पहले उन्हें समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जमीन का नाम उनके नाम पर होना आवश्यक होता था। नामांतरण लंबित होने के कारण कई बार उन्हें अपने पूर्वजों या उत्तराधिकारी के नाम पर फसल बेचनी पड़ती थी, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी।

नई नीति के लागू होने से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि जमीन की खरीद-बिक्री प्रक्रिया भी सुगम और त्वरित होगी। रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण की स्वचालित प्रक्रिया से आम जनता को समय, ऊर्जा और परेशानी—तीनों से मुक्ति मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...