CG – चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या: पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद… गुस्से में आकर ग्राहक ने कर्मचारी को उतारा मौत के घाट… आरोपी गिरफ्तार

Murder of a chicken center employee

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकान से कर्मचारी को बा​हर निकाला जिसके बाद उसे पटक पटककर घायल कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के चिकन सेंटर का है। दरअसल, आरोपी सुनील चौहान और चिकन सेंटर के कर्मचारी के बाद पैसे के लेने देन पर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील चौहान चिकन सेंटर में चिकन लेने के बाद पैसे नहीं दिया। जिसको लेकर कर्मचारी और आरोपी के बीच विवाद हो गया।

जिसके बाद आरोपी ने कर्मचारी को दुकान से घसीटकर बाहर निकाला और सड़क पर पटक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश कुमार धीवर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...