भिलाई में लगने वाला है मेगा हेल्थ कैंप: AIIMS रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर आ रहे है भिलाई… सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा कैंप

भिलाई। AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रायपुर का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप लगने वाला है भिलाई शहर में। इस हेल्थ कैंप में आएंगे एम्स रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर। जो देंगे अपनी सेवाएं और करेंगे लोगों की जांच। इस कैंप में जांच उपरांत उपचार के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए भर्ती भी कराया जाएगा। इस हेल्थ कैंप का संयोजन कर रही हैं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी व प्रदेश नेत्री स्वाति साहू।

स्वाति ने बताया कि, 3 मई दिन शनिवार को यह हेल्थ कैंप लगेगा खुर्सीपार में। स्वामी आत्मानंद स्कूल बालाजीनगर श्रीराम चौक में इसका आयोजन किया जाएगा। 30 डॉक्टरों व विशेषज्ञों की टीम एम्स से आ रही है। दुर्ग जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अपनी सेवाएं देंगी। स्वाति साहू ने बताया कि, सांसद विजय बघेल के विशेष मार्गदर्शन, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के निर्देशन में यह कैंप लग रहा है। इस कैंप में युवा नेता व श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष पांडेय का विशेष सहयोग हैं। इस कैंप में कार्यपालक निदेशक, सीईओ एम्स रायपुर के डॉ. अशोक जिंदल रहेंगे। वहीं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद सक्सेना अपनी टीम के साथ रहेंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छग प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग मेयर अलका बघमार, मनीष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहेंगे।

यहां करा सकते हैं पंजीयन…
इस हेल्थ कैंप में शामिल होने और डॉक्टरों से परामर्शन लेने के लिए पंजीयन अनिवार्य है। 25 अप्रैल से शुरू हो गया है। पंजीयन के लिए संयोजक स्वाति साहू व उनकी टीम को मोबाइल नंबर-7566086237, 9174772537, 9243944943 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...