खैरागढ़ उपचुनाव के लिए जागरूकता शिविर : स्वीप से मतदाता मतदान के लिए हुए प्रेरित, ग्रामीण व शहरी जनता ने मतदान का लिया शपथ

भिलाई। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में सभी मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

अभियान अंतर्गत लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ के सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में ग्राम बाजार अतरिया दिलीपपुर, खैरागढ़ व अमलीपारा में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजन में उपस्थित सभी मतदाताओं ने स्वयं मतदान करने व अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। ग्राम दिलीपपुर में शिक्षकों व ग्रामवासियों के सहयोग से मतदाता जागरूकता शपथ का आयोजन किया गया। दिलीपपुर के आयोजन में शिक्षक समुदाय एवं ग्रामवासियों ने हाई स्कूल प्रांगण में उपस्थित होकर 12 अप्रैल को मतदान करने की शपथ ली।

इसी क्रम में ग्राम बाजार अतरिया में शिक्षक एवं ग्रामवासियों के सहयोग से वोट फॉरमेशन आकृति के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। विक्टोरिया स्कूल खैरागढ़ और अमलीपारा में शिक्षकों व नगरवासियों के सहयोग से मतदाता शपथ का कार्यक्रम किया गया। आयोजन में ग्रामीण, शहरी, युवा एवं महिला मतदाताओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर से CRPF जवानों की वापसी : डिप्टी सीएम...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता के बाद अब केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती में बदलाव किया...

छठ पूजा में पत्नी संग शामिल हुए CM साय...

रायपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी में श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। वे...

MLA अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज : बोले-...

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक...

छत्तीसगढ़ नहीं आएंगे नितिन नवीन : खराब मौसम के...

रायगढ़। धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 के कार्यक्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में...