चालानी कार्यवाही को लेकर भाजयुमो ने जताया विरोध : कार्यकर्ताओं ने गुल्लक में मांगे दान, नितेश मिश्रा बोले-पुलिस कप्तान लचर व्यवस्था में लाए सुधार…

भिलाई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नितेश मिश्रा प्रदेश संयोजक शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल छग प्रदेश, भाजयुमो) के नेतृत्व में जिले की चौपट कानून व्यवस्था व लगातार हो रही चालानी कार्यवाही के खिलाफ सिविक सेंटर भिलाई में आम नागरिकों से गुल्लक में दक्षिणा मांगा गया।

दक्षिणा मांग कर यह संदेश दिया गया कि जिले की जनता पुलिस की जेब गर्म करने को तैयार है, परंतु जिले की कानून व्यवस्था को सुधारने में तनिक भी ध्यान नहीं है। नितेश ने जिला कप्तान से मांग की है कि शहर की कानून व्यवस्था और पूरी तरह से लाचार यातायात व्यवस्था को सुधारने उपयुक्त कदम उठाए।

प्रदेश संयोजक नितेश मिश्रा ने कहा, शहर में लगातार एक तरफ अपराध, चोरी की घटनाएं अव्यवस्थित ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन केवल और केवल चालानी कार्यवाही करने में व्यस्त है। इसका भाजयुमो विरोध करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के घेराव का आव्हान किया।

भाजपा नेता अशोक जैन ने कहा कि जिस पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना चाहिए वह पुलिस केवल पर्ची काटने में व्यस्त है। पुलिस अधीक्षक से मांग करते हैं कि चरमरायी व्यवस्था को फिर से सुदृढ़ करें, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क की लड़ाई का लड़ी जाएगी।

प्रदर्शन में नितेश मिश्रा भाजयुमो, अशोक जैन (जिला कार्यकारिणी सदस्य), रितेश सिंह, आशुतोष तिवारी, अरुणेंद्र उपाध्याय, राजकुमार ठाकुर, अनुराग नायडू, विशाल, हरि ओम चौहान,अभिषेक नायडू, विक्की, पंकज बंधे, प्रवीण, रामानुज प्रसाद व सृजन पांडेय आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...