पहलगाम आतंकी हमले के 7 दिन: PM मोदी ने रक्षा मंत्री, NSA, CDS समेत तीनों सेना प्रमुख रहे मौजदू… कहा- आतंकवाद को कुचलना राष्ट्रीय संकल्प, सेना को कार्रवाई की खुली छूट

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां और सरकार एक्शन मोड में आ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में पीएम ने साफ तौर पर कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना अब राष्ट्रीय संकल्प है, और सेनाओं को यह तय करने की पूरी छूट दी जाती है कि जवाब कब, कहां और कैसे देना है। यह बैठक डेढ़ घंटे से ज्यादा चली। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और RSS प्रमुख मोहन भागवत भी प्रधानमंत्री निवास पहुंचे।

22 अप्रैल को हुए इस हमले में बायसरन घाटी में 26 पर्यटकों की जान गई थी, जबकि 10 से ज्यादा घायल हुए थे। यह हमला अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया।

  1. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का X अकाउंट भारत में बैन
    भारत सरकार ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई, जिसमें आसिफ ने माना कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकी संगठनों को फंडिंग देता रहा है।
  2. हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा
    इंटेलिजेंस एजेंसियों ने जानकारी दी है कि पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा है, जो वर्तमान में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है।
  3. NIA ने किया सीन री-क्रिएशन
    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बायसरन घाटी में हमले का घटनाक्रम दोबारा सीन री-क्रिएशन के ज़रिए खंगाला। इससे हमले की रणनीति और आतंकी मूवमेंट की सटीक जानकारी हासिल की जा सकेगी।
  4. 104 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटाया गया
    अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत ने 104 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा। यह कदम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है।
  5. महाराष्ट्र सरकार का मुआवज़ा और नौकरी का ऐलान
    महाराष्ट्र सरकार ने पहलगाम हमले में मारे गए राज्य के मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।
  6. राजस्थान की सरकारी वेबसाइट हैक
    राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया। वेबसाइट पर मैसेज छोड़ा गया: “अगला हमला टेक्नोलॉजी से होगा।” सुरक्षा एजेंसियों ने साइबर अलर्ट जारी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...