बोर्ड परीक्षा परिणाम का तनाव दूर करने हेल्पलाइन सेंटर शुरू, CG Board ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रायपुर. बोर्ड परीक्षा परिणाम के तनाव से बच्चों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया है. हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002334363 पर फोन कर बच्चे एवं अभिभावक विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन ले सकते हैं. विषय, कैरियर चयन एवं पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना संबंधी मार्गदर्शन के लिए यह हेल्पलाइन सेंटर बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम जारी होते ही कई विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होते हैं और गलत कदम उठा लेते हैं. जीवन लीला को समाप्त करने की कोशिश करते हैं तो वहीं कई विद्यार्थी तनाव में आ जाते हैं. अभिभावक आक्रोशित होकर बच्चों पर टूट पड़ते हैं. इसे रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन सेंटर बनाया है, जहां विशेषज्ञ बच्चों एवं अभिभावकों का मार्गदर्शन करेंगे.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, बच्चों की परेशानियों को दूर करने के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002334363 संचालित किया जाएगा. परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन, विषय व कैरियर चयन एवं पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना संबंधी मार्गदर्शन, जानकारी के लिए 29 अप्रैल से 09 मई 2025 तक मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरियर काउंसलर, मण्डल के अधिकारी, सहायक प्राध्यापक के सहयोग से उप सचिव जेके अग्रवाल के मार्गदर्शन में हेल्पलाइन सेंटर का संचालन शुरू किया गया है.

दो पालियों में संचालित हो रहा हेल्पलाइन सेंटर
समन्वयक प्रदीप कुमार साहू के समन्वय से हेल्पलाइन दो पालियों में सुबह 10: 30 से 01 :30 तक एवं दोपहर 02:00 बजे से 05:09 तक संचालित की जा रही है. आज प्रथम दिवस में मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरीयर काउंसलर, अरूणा जैन एवं मण्डल के सहायक प्राध्यापक मनीषी सिंह उपस्थित रहे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...