दुर्ग ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में फेरबदल… बदले गए थाना प्रभारी… अम्बर सिंह भारद्वाज को पुरानी भिलाई तो मोनिका पाण्डेय संभालेंगी छावनी की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

दुर्ग। दुर्ग जिले के नए SSP विजय अग्रवाल ने कमान संभालते ही लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही एसएसपी ने गांजा चोरी करने वाले निलंबित कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया था। अब जुआ प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया है। पुरानी भिलाई के थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव को लाइन अटैच कर दिया है।

वहीं अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने चार निरीक्षक और दो उप निरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक अम्बर सिंह भारद्वाज को खुर्सीपार से पुरानी भिलाई थाना प्रभारी, मोनिका पाण्डेय को पुलिस लाइन से छावनी थाना प्रभारी, प्रमोद रूसिया को पुलिस लाइन से प्रभारी सायबर सेल, वंदिता पानिकर को विशेष शाखा से खुर्सीपार थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। वहीं उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर को छावनी से पुलिस लाइन और महेश्वर लाल देवांगन को थाना पदमनाभपुर से प्रभारी जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...

CG में भाजपा नेता की हत्या : कार में...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर...

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...