CG में मंगेतर की हत्या: युवती ने होने वाले पति को बुलाया मिलने… जंगल ले जाकर प्रेमी के साथ मिलकर की मंगेतर की हत्या… गड्ढा खोदकर दफनाया शव, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली लाश

Murder of fiancé in CG

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शादी से पहले युवती ने अपने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर अपने होने वाले पति की हत्या कर दी है। हत्या के बाद प्रेमी जोड़े ने शव को जमीन पर दफना दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। इतना ही नहीं जब जांच के दौरान पुलिस इनके करीब पहुंच गई, तो दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने प्लानिंग की, लेकिन उससे पहले पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कब्र खोदकर शव भी बाहर निकलवा लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घोघरा गांव निवासी पुष्पा केरकेट्टा (20) की शादी सीतापुर के जजगा निवासी अमृत लकड़ा (25) के साथ तय हुई थी। विवाह की रस्में 5 मई से शुरू होने थी। 7 मई को बारात आने वाली थी। इससे पहले ही पुष्पा की मंगेतर अमृत से बात होने लगी थी। इस बीच 26 अप्रैल को अमृत लकड़ा घोघरा बारात में आया था, जहां से पुष्पा ने उसे मिलने के लिए केरकेट्टा बुलाया। फिर उसे जंगल किनारे ले गई, जहां पहले से प्रेमी बबलू छिपा हुआ था। उसने कुल्हाड़ी से अमृत सीने, सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसका गला भी घोंटा। फिर दोनों ने मिलकर उसके शव को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

अमृत लकड़ा के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों ने 28 अप्रैल को सीतापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अमृत के मोबाइल की कॉल रिकार्ड और लोकेशन की जांच की। जिससे पता चला कि, लापता होने के पहले उसकी पुष्पा केरकेट्टा के साथ बातचीत हुई थी। उसका आखिरी मोबाइल लोकेशन भी घोघरा में मिला। इस आधार पर पुलिस ने पुष्पा से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जब पुष्पा केरकेट्टा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड की जांच की, तो पता चला कि उसकी लंबी बातचीत बबलू जहान टोप्पो (22) से होती रही है।

पुलिस ने पुष्पा केरकेट्टा के साथ उसके प्रेमी बबलू को भी बुधवार को हिरासत में लिया। दोनों से अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में दोनों टूट गए। उन्होंने अमृत की हत्या करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर बुधवार शाम पुलिस उस स्थान पर भी पहुंच गई, जहां दोनों ने उसका शव दफन किया था। पुलिस ने कब्र की खुदाई के लिए दंडाधिकारी की अनुमति ली। फिर गुरुवार सुबह बतौली, सीतापुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्र से बाहर निकाला गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी इस दौरान मौजूद रही।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि, पुष्पा और प्रेमी बबलू पर जब पुलिस दबाव बनाने लगी, तो दोनों सहम गए। दोनों ने साथ मरने की प्लानिंग भी कर ली थी। दोनों ने फांसी लगाने के लिए बाजार से रस्सी भी खरीदी थी। लेकिन वे ऐसा कुछ कर पाते, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि, जांच में यह भी पता चला है कि युवती और उसके प्रेमी ने कई महीने पहले युवक के हत्या की साजिश रची थी। अमृत लकड़ा को बतौली बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया तो हत्या की साजिश में दोनों सफल नहीं हुए। फिर दोबारा बुलाकर उसे मार डाला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...