महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त जारी: 69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों में 9788.78 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किश्त का भुगतान सुनिश्चित हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...