NEET (UG) परीक्षा के लिए जिला कार्यालय दुर्ग में बनाया गया हेल्प डेस्क, इनको मिली जिम्मेदारी

दुर्ग। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट (यूजी) 2025 परीक्षा का आयोजन 04 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय दुर्ग के कक्ष क्रमांक 10 में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस हेल्प डेस्क पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग शीला चाको एवं स्वतंत्र कुमार रॉय की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थी या उनके परिजन किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु दूरभाष नंबर 0788-2320118 जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा वाले दिन अर्थात 4 मई को सुबह 9 बजे तक अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय में उपस्थित रहें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 


 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...