रायपुर निगम में नेताप्रतिपक्ष की नियुक्ति पर विवाद को सुलझाने कांग्रेस ने बनाई कमेटी, लेखराम साहू बनाए गए अध्यक्ष

रायपुर. नगर निगम रायपुर के नेताप्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इस विवाद को सुलझाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अब कुरुद विधानसभा के पूर्व विधायक लेखराम साहू की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी और पूर्व विधायक प्रत्याशी सुनील महेश्वरी को सदस्य बनाए गए हैं.

यह कमेटी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस पार्षदों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत होंगे. इसके बाद तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी. बता दें कि कांग्रेस ने पहले संदीप साहू को नगर निगम रायपुर का नेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया था. इसके बाद बागी होकर चुनाव जीतने वाले आकाश तिवारी को नेताप्रतिपक्ष बना दिया. आकाश को नेताप्रतिपक्ष बनाने से साहू समाज नाराज चल रहा है. वहीं कांग्रेस के 5 पार्षद भी इस्तीफा दे चुके हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...