सांसद बृजमोहन अग्रवाल का CM साय को एक और पत्र: MP ने लिखा- मेकाहारा में बंद हैं कई स्वास्थ्य सुविधाएं, शीघ्र शुरू कराएं

रायपुर। रायपुर के BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी को पत्र लिखा है। उन्होंने राजधानी के सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में मेकाहारा अस्पताल में बायपास, ओपन हार्ट सर्जरी की सेवा बंद होना बताया है। सीएम से उच्च स्तरीय बैठक करने का आग्रह करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाने का जिक्र किया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सेवा बहाली करने की मांग की है।

आपको बता दे की छत्तीसगढ़ के एकमात्र सरकारी हृदय रोग संस्थान – रायपुर स्थित मेकाहारा (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में बीते कई महीनों से ओपन हार्ट सर्जरी और बायपास सर्जरी जैसी अत्यंत आवश्यक चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। इससे सबसे अधिक प्रभावित वे गरीब मरीज हो रहे हैं, जो महंगे निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करवा सकते।

इस संवेदनशील विषय पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर चिंता जताई है और संस्थान की स्थिति सुधारने की मांग की है।

पत्र में सांसद ने लिखा है, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के गरीब एवं मध्यमवर्गीय मरीजों को समय पर हृदय संबंधी सर्जरी नहीं मिल रही। उन्हें केवल तारीख पर तारीख दी जा रही है और सैकड़ों मरीज वर्षों से लाइन में लगे हुए हैं। कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...