ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर फिर की गोलीबारी, भारतीय सेना का एक जवान शहीद, 15 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने 6-7 मई की दरम्यानी रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाक्सितान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान ने एक बार फिर पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर गोलाबारी की, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. वहीं 15 निर्दोष नागरिकों की भी मौत हो गई.

पाकिस्तानी हमले में 43 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बारे में सेना की तरफ से बताया गया कि पाकिस्तान की तरफ से अचानक की गई फायरिंग और मोर्टार हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. इलाके में भारी तनाव बना हुआ है. भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

गोलाबारी में मारे गए नागरिकों की पहचान

गोलाबारी में मारे गए नागरिकों की पहचान कर ली गई है. मृतकों में पुंछ जिले के निवासी रूबी कौर (33), मोहम्मद ज़ैन (10), मोहम्मद अकरम (42), अमरजीत सिंह (47), मरियम खातून (7), विहान भार्गव (13), अमरीक सिंह (54), रंजीत सिंह (48), जोया खान (12), शकीला बी (41), मोहम्मद रफी (40) और मोहम्मद इकबाल (45) शामिल हैं.

जम्मू हवाई अड्डे को किया गया बंद

पुंछ और राजौरी जिलों के विभिन्न इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. भारतीय सेना ने मनकोट, कृष्णा घाटी, शाहपुर, लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा इलाकों में पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है. जम्मू के संभागीय आयुक्त कार्यालय ने जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है. इसके अलावा, जम्मू हवाई अड्डे को अगले नोटिस तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...