ऑपरेशन सिंदूर” के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली लुजिना खान के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की मांग तेज… रासुका लगाने की अपील

रायपुर। “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर देशभर में जहां एक ओर भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और राष्ट्रविरोधी बयानबाजी करने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में लुजिना खान नामक एक महिला के इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, लुजिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय सेना और प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की हैं, जिन्हें राष्ट्र विरोधी माना जा रहा है। इस पर हिंदू संगठनों बजरंग दल, राम भक्त सेना, राष्ट्र बजरंग दल और हिंदू समाज ने संयुक्त रूप से प्रशासन से अपील की है कि लुजिना खान पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाए।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि लुजिना खान की सोशल मीडिया गतिविधियाँ केवल देशविरोधी ही नहीं, बल्कि संभावित रूप से आतंकी संगठनों से भी जुड़ी हो सकती हैं। संगठनों ने मांग की है कि उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट की उच्च स्तरीय साइबर जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार के आतंकी कनेक्शन का पता चल सके। इस मांग को लेकर संबंधित संगठनों ने लिखित रूप में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में तनाव फैल सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...