वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का स्पेशल गिफ्ट… दुर्ग कोर्ट परिसर में पहुंची 12 AC, वकीलों के चेहरों में आई ख़ुशी

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अधिवक्ताओं से आज दुर्ग कोर्ट पहुंच कर “वन नेशन वन इलेक्शन” के संबंध में उनसे चर्चा कर समर्थन मांगा। दुर्ग जिला न्यायालय पहुंचे सेन ने कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने से विकास कार्यों पर विपरीत असर होता है। विकास कार्य रुक जाते हैं। देश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। विकास में लगने वाली रकम चुनाव में खर्च होती है। पूरा प्रशासनिक तंत्र चुनाव में व्यस्त हो जाता है। देश के विकास के लिए “वन नेशन वन इलेक्शन” बहुत जरूरी है।

आपको बता दें कि जिला न्यायालय पहुंचने पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नीता जैन, महासचिव रविशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और अधिवक्ता राजकुमार तिवारी, हरेंद्र उमरे, राकेश दुबे, ओमप्रकाश शर्मा ने विधायक सेन को बताया कि भीषण गर्मी के चलते कोर्ट पहुंचने वाले लोग और वकील परेशान हैं। अगर यहां 15 एयर कंडीशनर की व्यवस्था हो जाती तो राहत मिलेगी। इस दौरान विधायक निधि से अधिवक्ताओं ने एसी की मांग की।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अगर निधि से एसी में देना चाहूंगा तो उसकी प्रक्रिया होने में 2 से 3 महीने लगेंगे तब तक बरसात आ जाएगी। चूंकि प्रकरण तत्काल पहल का है इसलिए विधायक ने कुछ संस्थाओं और समाजसेवियों से फोन पर बात कर जनसहयोग मांगा जिसके परिणाम स्वरूप एक घंटे के भीतर न्यायालय परिसर में कुल 12 एयर कंडीशनर पहुंच गए हैं। श्री सेन ने तत्काल इनके इंस्टालेशन की जवाबदारी अधिवक्ता संघ को दी। श्री सेन के इस फौरी एक्शन पर अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त कर वन नेशन वन इलेक्शन को अपना पूर्ण सहयोग दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...