India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की 8 मिसाइलें और 3 लड़ाकू विमान, कई इलाकों में ब्लैकआउट, जानिए अब तक का पूरा अपडेट

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल कर दिया है। S-400 प्रणाली ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को भी गिरा दिया। जम्मू, श्रीनगर, पुंछ, राजौरी समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट और हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप को रॉकेट से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने इस हमले को विफल कर दिया। भारत की अत्याधुनिक S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को भारतीय वायुसेना ने मार गिराया है। राजस्थान के जैसलमेर में भारत ने पाकिस्तानी पायलट को जिंदा पकड़ा है।

जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी हो रही है, वहीं आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया है और सायरन लगातार बज रहे हैं। जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क सेवाएं बाधित हो चुकी हैं।

सतवारी कैंप पर भी हमले की खबरें सामने आई हैं। इसके अलावा, कुपवाड़ा, तंगधार, पुंछ और राजौरी जैसे संवेदनशील इलाकों में भी मोर्टार और भारी हथियारों से गोलीबारी हो रही है। श्रीनगर में भी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है, ताकि हवाई हमलों से बचाव किया जा सके।

देश के चार अलग-अलग सेक्टरों में एंटी-ड्रोन सिस्टम एक्टिव

भारत ने अब जवाबी कार्रवाई में बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान के लाहौर पर बड़ा हमला शुरू कर दिया गया है। यह पहली बार है जब भारत ने इतनी निर्णायक जवाबी कार्रवाई की है। उरी सेक्टर में भारी फायरिंग जारी है और जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। भारतीय सेना ने देश के चार अलग-अलग सेक्टरों में एंटी-ड्रोन सिस्टम एक्टिव कर दिए हैं, जिससे किसी भी नए हवाई हमले को तुरंत नष्ट किया जा सके।

देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

सरकार की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है। नागरिकों को अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करने को कहा गया है। देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...