ऑपरेशन सिंदूर से लहूलुहान हुआ पाकिस्तान, भारत ने 50 ड्रोन मार गिराए, 90 से अधिक आतंकी मारे गए, चंडीगढ़ और अंबाला में बजी सायरन

नई दिल्ली। पाकिस्तान से जारी जंग के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान के 50 ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत कार्रवाई का वादा देश की जनता से किया था। उन्होंने कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इसके लिए भारत के सुरक्षाबलों को खुली छूट दी गई थी। 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया गया। इन हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया। दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।

पाकिस्तान से जारी जंग के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। चंडीगढ़ के एयरफोर्स स्टेशन से ये सायरन सुनाई दिए हैं और शहर के सभी लोगों को सलाह दी गई है कि वे घरों के भीतर ही रहें। बेहद जरूरी काम से ही लोगों को निकलने के लिए कहा गया है और यदि ऐसा न हो तो फिर घरों में ही रहने को कहा गया है। ऐसा ही अलर्ट पटियाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरण तारण में भी जारी हुए हैं। यही नहीं जालंधर में भी अलर्ट की स्थिति है। पटियाला प्रशासन का कहना है कि अलर्ट की स्थिति फिलहाल नहीं है, लेकिन लोगों के लिए घरों में रहना ज्यादा सही रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...