India Pakistan War: अब छोड़ेंगे नहीं…भारत का मिसाइल अटैक, पाकिस्तान के 4 एयरबेस ध्वस्त

India Pakistan War : भारतीय सेना ने जम्मू के पास आतंकी लॉन्च पैड और पाकिस्तानी पोस्ट को शुक्रवार रात तबाह कर दिया है। ये वहीं जगह है जहां से पाक द्बारा ड्रोन लॉन्च किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर शनिवार की सुबह से ही पाकिस्तान लगातार चौथे दिन भारत पर मिसाइल और ड्रोन्स से हमला कर रहा है। इस हमले की आवाज पंजाब के श्रीनगर एयरबेस और पठानकोट में तेजी से सुनाई दी है, साथ ही पाकिस्तान ने पंजाब के अमृतसर में भी अटेक किया है। इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने मिसाइल अटैक कर पाकिस्तान के 4 एयरबेस को भी तबाह किया है।

सूत्रों के मुताबिक इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद 4 राज्य गुजरात,जम्मू-कश्मीर,राजस्थान और पंजाब के 26 शहरों पर ड्रोन अटैक किया है। इस बीच श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमले किए गए हैं। जम्मू के अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक को नाकाम किया गया। यहां बड़ा धमाका सुना गया। उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव जितनी जल्दी हो सके, खत्म हो।

3 एयरबेस को बनाया निशाना

ये हमला पाकिस्तान ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर किया है। और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और अमृतसर के बॉर्डर से सटे कई शहरों को अपना निशान बनाने की कोशिश की है। दरअसल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर ही ऑपरेशन सिंदूर लंच किया है। जिसके तहत पाक के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। और इस हमले से पाकिस्तान बौखलाया  हुआ है। जिसके चलते ही पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भारत पर मिसाइल और ड्रोन्स से हमला कर रहा है।

वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने इस बात का दावा किया है कि भारत उनके 4 एयरबेस को निशाना बनाया है। इन सभी हमलों को लेकर सुबह-सुबह पाकिस्तान की आर्मी ने खुद इसकी दावा किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी एयरबेस पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से जुड़े हुए हैं। जिनके नाम मुरीद एयरबेस, शोरकोट, रहीमयार खान एयरबेस और नूर खान एयरबेस हैं। और पाक मीडिया ने यह दावा किया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...