Durg News: TI, SI, ASI और प्रधान आरक्षकों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

दुर्ग। जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को भी 4 टीआई और दो एसआई को इधर से उधर किया गया था। जारी आदेश के मुताबिक, अलग-अलग थानों में पदस्थ 9 इंस्पेक्टर, 5 सब इंस्पेक्टर, 3 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और एक हेड कॉन्सटेबल का ट्रांसफर किया गया है।

निरीक्षक ममता अली को फिर एक बार दुर्ग शहर में लाया गया है। इससे पहले उनका तबादला वैशाली नगर थाने से अमलेश्वर थाने में किया गया था। उन्हें अब दुर्ग कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई नगर थाने से जामगांव आर भेजे गए निरीक्षक राजकुमार लहरे को फिर से एक बड़े थाने पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग कोतवाली थाने के टीआई विजय यादव को सुपेला थाने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं सुपेला थाने के थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को जामुल थाने का टीआई बनाया गया है। निरीक्षक प्रकाश कांत को रानीतरई थाने से जेवरा सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक शिव चंद्रा को थाना मोहन नगर से जामगांव आर भेजा गया है। निरीक्षक भानुप्रताप साव को रक्षित केंद्र दुर्ग से अंडा थाने के का प्रभार दिया गया है। निरीक्षक केशव राम कोसले को पद्मनाभपुर थाने से मोहन नगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक रमेश निषाद को रक्षित केंद्र से लाकर ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...