दिलीप पवानी चुने गए श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के अध्यक्ष

भिलाई। श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के तीन सौ से अधिक मतदाताओं ने अपना नया अध्यक्ष दिलीप पवानी को चुन लिया है। सोमवार को हुए चुनाव में दिलीप पवानी को 188 और घनश्याम दास बख्तयानी को 110 वोट मिले हैं।

आपको बता दें कि सुबह 10 बजे से श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर का मतदान शुरू हुआ और 2 बजे तक 298 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। पंचायत के प्रथम चुनाव में दिलीप पानी और घनश्याम दास बख्तयानी उर्फ गन्नू भाई अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप पवानी ने बताया कि सिंधु भवन का जिर्णोद्धार और सामाजिक गतिविधियों में अनेक कार्यक्रमों के साथ ही वो सेवा कार्य में पंचायत की सहभागिता का और भी सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी बना कर टीम भावना के साथ श्रीराम सिंधी पंचायत को और भी मजबूत बनाएंगे। इस कार्य में सभी वरिष्ठजनों के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है और उनका भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...

CG News : शिक्षिका ने की सुसाइड, कमरे में...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवा शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...