रायपुर में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 40 वर्षीय रिश्तेदार ने वारदात को अंजाम दिया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थी. इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी रिश्तेदार ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

कबीर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...