उतई महाविद्यालय में 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा 8 कक्षों का भवन… विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

उतई, दुर्ग। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई में आज दिनांक 15.05.2025 को शासन द्वारा स्वीकृत 1 करोड़ 11 लाख की राशि से निर्मित होने वाले 8 कक्षों के निर्माण का भूमिपूजन दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण छ.ग. शासन उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के दुर्ग संभाग के अपर संचालक डॉ. राजेश पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। डॉ. राजेश पांडे ने अपने स्वागत भाषण में 8 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की आवश्यकता की जानकारी दी एवं उन्होंने यह बतलाया कि इस निर्माण कार्य में ढ़ाई सौ सीट क्षमता वाले सेमीनार हॉल का निर्माण किया जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ललित चंद्राकर ने उतई क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य आने वाले समय में महाविद्यालय के विकास हेतु उतई क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु मील का पत्थर साबित होगा। श्री ललित चंद्राकर ने छ.ग. शासन द्वारा लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु उच्च शिक्षा विभाग को बधाई दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत उतई, शिवनारायण देशमुख, उपाध्यक्ष नगर पंचायत, उतई, शीतला ठाकुर, समाजसेवी, सोनू राजपूत, पार्षद वार्ड क्रं-2 प्रभारी लोक निर्माण, नगर पंचायत उतई, पुकेश चंद्राकर, समाजसेवी, चेतन साहू, समाजसेवी एवं विशेष रूप से रानीतराई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार मिश्रा, आत्मानंद महाविद्यालय, धनोरा के प्राचार्य डॉ. अब्दुल अलीम खान एवं महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. के कैडेट के साथ उतई के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रीता गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राकेश मिंज द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...