CG News : 10वीं-12वीं में फेल छात्रों के लिए एक और मौका, द्वितीय मुख्य परीक्षा में हो सकते हैं शामिल, जानें आवेदन की तारीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जो छात्र 10वीं या 12वीं में फेल हो गए थे या अपने ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए एक और मौका दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साल 2025 की द्वितीय मुख्य परीक्षा के आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है।

यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है, जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। यह पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई दो परीक्षा प्रणाली का हिस्सा है, जिसमें साल में दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है।

ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए सामान्य शुल्क के साथ 20-5-25 से 10-06-25 तक की तिथि समय निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ 11-06-25 से 25-20-25 तक आवेदन कर सकते हैं। विशेष विलंब शुल्क के साथ 21-06-25 से 30-06-25 तक आवेदन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...