धौराभांठा स्कूल में बस्ता विहीन कार्यशाला : बच्चों ने सीखा बडी, पापड़ बनाना… लोकमन्जरी के त्रिलोचन ने सिखाया नृत्य

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक जिले के बीस उच्च प्राथमिक शालाओं में पूर्व व्यवसायिक शिक्षा के लिए विकासखंड पाटन से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभांठा का चयन किया गया है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को बड़ी, पापड़, अचार, मुरकु बनाना सिखाया गया। सांस्कृतिक गतिविधि के अंतर्गत बालिकाओं को लोकनृत्य तथा बालकों को पारंपरिक वाद्य यंत्र की धून बजाने का प्रशिक्षण दिया गया।

लोक नृत्य का प्रशिक्षण लोक मंजरी के सदस्य त्रिलोचन निषाद द्वारा दिया। बस्ता विहीन कार्यशाला के अंतर्गत सिखाई गई, विधा का प्रदर्शन के लिए मेला का आयोजन शाला परिसर में किया गया। इस अवसर पर सरपंच मेहतरीन शिवहरे, उपसरपंच राजेश्वरी चंद्राकर, पालक, प्रधान पाठक प्रवीण वर्मा, वन्दना साइमन, मनोज साहू व संकुल समन्वयक संतोष चंद्राकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन डॉ. सरिता साहू ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...