CG – भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार: दो साल तक सगे भाई ने किया बहन का रेप… गर्भवती होने पर कराया एबॉर्शन… ग्रामीणों ने की फांसी देने की मांग

Brother raped sister for two years

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने सगे भाई पर दो साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार दो साल से उसका बड़ा भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करवाया। भाई की धमकियों के चलते वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन लगातार अत्याचार और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार वह घर से भाग गई। पांच दिन तक लापता रहने के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर सिटी कोतवाली कोंडागांव पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। गांव में भाई के हरकत की जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश है, वे आरोपी को फांसी में चढ़ाने की मांग कर रहे है।

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय को पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से वह अब तक चुप थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है।

क्षेत्र में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा है कि ऐसे दरिंदों पर कोर्ट को फास्ट ट्रैक में सुनवाई कर फांसी की सजा तुरंत देनी चाहिए, ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति इस तरह का घृणित कार्य करने की हिम्मत न कर सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...