CG – एक्सप्रेस-वे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर… उछलकर दूर गिरा युवक, 8 किलोमीटर तक घसीटते रहा बाइक… चिंगारी निकलती रही, लोगों ने ड्राइवर को पीटा, देखिए Video

Car hit bike on expressway

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। माना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे युवक सड़क किनारे जा गिरा, लेकिन हादसे के बाद भी कार ड्राइवर नहीं रुका। कार की बंपर में फंसी बाइक को वह करीब 8 किलोमीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान सड़क पर घिसटती बाइक से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

दरअसल, बाइक सवार घायल सूरज निषाद ने बताया कि वो महासमुंद के कोमाखान का रहने वाला है। रायपुर के न्यू शांति नगर में किराए से रहता है। 25 मई की रात 10:45 बजे पंडरी के मटन मार्केट के पास से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिर गया, जिससे पैर और कमर में चोटें आई हैं। युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक कार के बंपर में फंस गई, लेकिन कार ड्राइवर कार रोकने की बजाय तेज रफ्तार में चलाता रहा। एक्सप्रेस-वे पर कार के नीचे घसीटती बाइक से चिंगारियां निकलती रहीं। वहां से गुजर रहे लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान बताया जा रहा है कि भागते समय कार ड्राइवर ने रास्ते में 2 और लोगों को भी टक्कर मारी। हालांकि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कार विनय अग्रवाल नाम का व्यक्ति चला रहा था। वह कैनाल रोड होते हुए राजेंद्र नगर से लालपुर फ्लाई ओवर से शीतला मंदिर होते हुए डूमरतराई तक पहुंच गया। इस दौरान कई लोग कार का पीछा करने लगे। इसके बाद लोगों ने डूमरतराई के पास कार को रुकवा लिया, फिर लोगों ने गुस्से में कार ड्राइवर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।

माना पुलिस कार एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। कार को जब्त कर थाने ले गई। हालांकि हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुआ था, इसलिए एफआईआर यहीं दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता ने शुरुआत में आरोपी की कार का नंबर गलत बता दिया था, जिसे सुधार लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...