CG में बदला मौसम: आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, बच्चे सहित कई घायल… कलेक्टर दीपक सोनी ने घायलों का बेहतर ईलाज के दिये निर्देश

बलौदाबाजार। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुरुवार क़ो एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गये। घायलों क़ो ईलाज हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने मृतक के परिजन क़ो नियमानुसार सहायता राशि शीघ्र प्रदान करने तथा घायलों का बेहतर ईलाज हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

तहसीलदार राजू पटेल ने बताया कि गुरुवार को अपरान्ह लगभग 3 से 3:30 बजे के बीच बारिश होने के दौरान बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले एवं 8 बच्चे रुके हुए थे। बिजली गिरने की वजह से प्रतीक कोसले उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहंदा की मृत्यु हो गई और बच्चे सहित 8 घायल हो गए। घायलों मे धनी कुमार पिता माधव उम्र 21 वर्ष, विकास बंजारे पिता मोहन लाल बंजारे उम्र 15 वर्ष, सौरभ बंजारे पिता मोहन लाल बंजारे उम्र 10 वर्ष, छविंद्र कुमार बंजारे पिता सुहनलाल बंजारे उम्र 15 वर्ष, विजय कुमार निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 17 वर्ष, रुद्र कुमार मांडले पिता पुरूषोत्तम मांडले उम्र 12 वर्ष, मयंक मांडले पिता पुषोत्तम मांडले उम्र 06 वर्ष एवं नवीन कोसले पिता सीताराम कोसले उम्र 25 साल सभी निवासी पहंदा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...