उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर जा रहे दुर्ग के यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, कई घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों के मैक्स वाहन पर काकड़ागाड़ के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक यात्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं चार यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देर शाम गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर काकड़ागाड़ में अचानक पहाड़ी से यात्रियों के मैक्स वाहन पर पत्थर गिर गया, जिसमें चालक समेत छह यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुट गई। वाहन में सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य पांच यात्रियों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना में वाहन चालक 38 वर्षीय राजेश रावत पुत्र राय सिंह रावत निवासी नाग पनियाला, लंबगांव नई टिहरी की मौके पर मौत हो गई। वहीं 24 वर्षीय शैलेश कुमार यादव निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह, 24 वर्षीय ओंकार सिंह राजपूत, 19 वर्षीय दीपेश यादव, चित्रांश साहू निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ घायल हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शोक समाचार: BSP के पूर्व अधिकारी अरुण कुमार दुबे...

भिलाई। बीएसपी. के भू. पु. अधिकारी पंडित अरुण कुमार दुबे का निधन 2 जून 2025 को हो गया, उनकी अंतिम यात्रा 3 जून 2025...

युक्तियुक्तकरण के चक्कर में नप गए BEO साहब… दुर्ग...

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने कलेक्टर दुर्ग के प्रतिवेदन के आधार पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग गोविंद साव को शिक्षकों के...

CG में भीषण हादसा : ट्रैक्टर और बाइक में...

महासमुंद। बीती रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन की मौत हो गई। मृतकों मे दो सगे भाई और एक मित्र...

युक्तियुक्तकरण में शासन को मिली बड़ी सफलता: 6 जिलों...

रायपुर। राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार राज्य के 6 जिलों के अतिशेष 1498 सहायक शिक्षकों, प्रधान पाठकों और व्याख़्याताओं की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण...

ट्रेंडिंग