Durg News : नकली डिप्टी कलेक्टर बनकर कॉलेज पहुंचा एक्स बॉयफ्रेंड, पूर्व प्रेमिका से की एक लाख की डिमांड

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नकली डिप्टी कलेक्टर बनकर अपनी ही पूर्व प्रेमिका से ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए वसूलने की कोशिश की। पूरा मामला अंजोरा चौकी इलाके का है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने कार को शिवनाथ ब्रिज पर छोड़ बस से रायपुर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने दुर्ग बस स्टैंड से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक कोंडागांव निवासी 21 वर्षीय वैभव भारती पहले युवती से प्रेम करता था। सोशल मीडिया पर वैभव के दूसरे लड़कियों से संपर्क को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। युवती ने करीब तीन महीने पहले उससे रिश्ता खत्म कर दिया और उसे इंस्टाग्राम से भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वैभव बाज नहीं आया। वह अपने दोस्तों की इंस्टा आईडी से युवती को अपशब्द भेजने लगा।

गुरुवार शाम करीब 4 बजे युवती जब कॉलेज में अपने दोस्तों के साथ खड़ी थी, तभी एक कार कॉलेज गेट के पास आकर रुकी, जिस पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ की नेम प्लेट लगी थी। कार से वैभव और उसका दोस्त प्रियम जैन उतरे और सीधे युवती के पास जाकर एक लाख रुपए की मांग करने लगे।

परिजनों को बताने की धमकी से घबराई युवती
पैसे नहीं देने पर दोनों ने युवती को उसके पुराने प्रेम संबंध की जानकारी घरवालों को देने की धमकी दी। इससे घबराकर युवती ने तुरंत अंजोरा पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...