छत्तीसगढ़ में निकली है बंपर नौकरी: इस विभाग में निकली है 400 पदों पर भर्ती… 7 अप्रैल है आवेदन करने की आखरी तारीख… एक क्लिक में देखिए पूरी डिटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में बंपर भर्ती निकली है। यहां रिक्त पड़े 400 सब-इंजीनियर के पदों पर शीघ्र ही भर्ती होगी। शासन की ओर से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा की तिथि 8 मई रखी गई है। वहीं परीक्षा शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, नियम व शर्ते, वर्गवार आरक्षण, आयु सीमा सहित अन्य जानकारी के लिए व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर पूरी जानकारी देखी जा सकती है।

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में बेरोजगार इंजीनियरों के लिए 400 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। निर्धारित शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा व नियम-शर्तों को पूरा करनेे वाले बेरोजगार इसमें शामिल हो सकते हैं। शासन की ओर से सब-इंजीनियर (Sub engineer) के जो पद निकाले गए हैं उनमें 382 पद सिविल सब इंजीनियर के नियमित पद हैं तथा 18 पद बैकलॉग के हैं।

ये हे वर्गवार आरक्षित पद
सब-इंजीनियर सिविल (Civil Sub-Engineer) के नियमित 382 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 161, अनुसूचित जाति के 46, अनुसूचित जनजाति के 122 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 53 पद शामिल हैं। वहीं कुल रिक्त पदों में से वर्गवार महिलाओं के लिए आरक्षित पदों में सामान्य वर्ग (General) के लिए 48, अजा के लिए 14, अजजा के लिए 37 तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 16 आरक्षित हैं।

इसी प्रकार कुल वर्गवार पदों में भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए सामान्य वर्ग में 16, अजा में 5, अजजा में 12 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में 5 पद आरक्षित रखा गया है।

बैकलॉग के हैं 18 पद
इसी प्रकार सिविल सब इंजीनियर के 18 बैकलॉग पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अजा वर्ग के लिए 2, अजजा वर्ग के लिए 15 तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं।

8 मई को होगी परीक्षा
व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग (WRD) के सिविल सब-इंजीनियरों की भर्ती परीक्षा 8 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि 8 मई रखी गई है। वहीं परीक्षा शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, नियम व शर्ते, वर्गवार आरक्षण, आयु सीमा सहित अन्य जानकारी के लिए व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर पूरी जानकारी देखी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...