CG में भीषण हादसा : ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

महासमुंद। बीती रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन की मौत हो गई। मृतकों मे दो सगे भाई और एक मित्र हैं। सभी मृतकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है और सभी शेरगांव के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर गांव से आ रही थी तभी मोड़ पर महासमुंद से बाइक सवार आ गये और बाइक व ट्रैक्टर दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी तीनो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दी गई। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...