CG में दर्दनाक हादसा : पुल से टकराई कार, मां और बेटे की मौत, पिता घायल, दुर्ग से शादी कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भीषण सड़क हादसे में मां, बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए धमतरी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है, जहां बेलर निवासी त्रिलोक देवांगन अपनी पत्नी प्रेमलता देवांगन और बेटे जयकांत देवांगन के साथ कार से शादी कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग गए हुए थे, जहां से वापस लौटने के दौरान बीते रात करीब 11 बजे धमतरी, सिहावा मार्ग में टांगापानी से घोटगांव के बीच कार सड़क किनारे पुल से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने हिस्से का बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...