छत्तीसगढ़ के IAS सौरभ कुमार जाएंगे केंद्र: फ़िलहाल NRDA के CEO के पद पर काबिज… सेंट्रल डेपुटेशन पर राजस्व विभाग दिल्ली में निदेशक बनाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के IAS अधिकारी सौरभ कुमार को केंद्र सरकार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना (Central Staffing Scheme) के तहत दिल्ली स्थित राजस्व विभाग (Department of Revenue) में निदेशक (Director) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, श्री सौरभ कुमार को पांच वर्षों की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को निर्देशित किया गया है कि वे सौरभ कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करें, ताकि वे केंद्र में अपने नए कार्यभार को शीघ्रता से ग्रहण कर सकें।

कार्मिक विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अधिकारी नियुक्ति आदेश जारी होने की तीन सप्ताह की अवधि के भीतर पदभार ग्रहण नहीं करता, तो उसे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना से डिबार (वर्जित) किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। सौरभ कुमार की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रशासन के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। उनका यह अनुभव केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर प्रशासनिक क्षमता को और मजबूत करने में सहायक होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने...

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव...

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...