55 निरीक्षक जल्द बनेंगे डीएसपी, वित्त विभाग से स्वीकृति के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू

रायपुर। प्रदेश में विगत 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। पुलिस विभाग के अंतर्गत कार्यरत निरीक्षक संवर्ग के वर्ष 1999 और 2000 बैच के निरीक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में मात्र 17 रिक्त पदों के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई थी।

इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक संवर्ग से एक अधिकारी, विशेष शाखा (एसबी) से एक निरीक्षक, आर्म्स शाखा से एक निरीक्षक तथा कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत सात अधिकारियों को सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत किया गया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से विगत दिनों अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर पदोन्नति की समस्या से अवगत कराया था। इस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति का आश्वासन दिया था। उनके निर्देश पर डीएसपी के पदों में वृद्धि का निर्णय लेकर प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया था। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो अब पूर्णता की ओर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...