तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध घटारानी-जतमई मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे और बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

मृतकों की पहचान लफेंदी निवासी मिथलेश साहू उम्र 17 वर्ष और बेमचा निवासी नितेश साहू उम्र 16के रूप में हुई है। वहीं, डोमेश साहू उम्र 21 वर्ष जो दोपहिया वाहन मे सबसे आखिरी मे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक कम उम्र के बताए जा रहे हैं और एक ही बाइक पर तीनो सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...