बकरी को बचाने के चक्कर में पलटी पिकअप, 15 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

डोंगरगढ़। छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप पर करीब 30 लोग सवार थे, जिनमें 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल ईटार गांव के रहने वाले हैं और डोंगरगढ़ के मुंगलानी गांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सिदार-खपरी मार्ग पर अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। ड्राइवर ने बकरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों में हिमांशु कंवर (14), अनिता नेताम (14), दुर्रपति चंद्रवंशी (40), निराशा कंवर (50), रूखमणी कंवर (40), शनता नेताम (35), सुनिति कंवर (20), सविता कंवर (17), लोकेश्वरी कंवर (18), प्रीति कंवर (21), परदेशनीन कंवर (50), सरस्वती कंवर (55), मालती कंवर (55), सुमित्रा कंवर (37) और विश्वासा कंवर (65) शामिल हैं।

मालती कंवर और विश्वासा कंवर को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी घायलों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुड़ीपार पीएससी से डॉक्टर नागेश सिमकर मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। खबर मिलते ही खैरागढ़ के एसडीएम टांकेश्वर प्रसाद साहू अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सभी को बेहतर इलाज देने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...