बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का सोना पार, गृह प्रवेश के बाद पहली रात को हुई वारदात

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख से ज्यादा कीमत के मोबाइल फोन और लगभग 8 लाख के सोने के गहने चोरी कर फरार हो गया। दल्ली राजहरा माइंस में पदस्थ माइंस कंट्रोलर की सुबह जब नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। फिलहाल लाखों रुपए के चोरी के इस वारदात में उतई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम ऊमरपोटी निवासी पीड़ित शशि कुमार उपाध्याय दल्ली राजहरा माईंस में माईंस कंट्रोलर के पद पर पदस्थ है। ग्राम उमरपोटी चंद्रनगर में उनका मकान है, जिसका गृह प्रवेश 6 जून को रखा गया था। पूजा पाठ के बाद शशि कुमार उपाध्याय और परिजन 7 जून के रात्रि करीब 01.00 बजे सो गये थे। सुबह करीबन 04.00 बजे शशि कुमार का भांजा मयंक मिश्रा उठा तो देखा मेन गेट खुला हुआ था। तब वह बाहर जाकर देखा तो एक बैग बाहर पडा था। बैग का समान बिखरा हुआ था। तब भांजा ने मामा एवं परिवार वालों को जगाया। तब सभी ने देखा की मेन गेट का जाली कटा हुआ था।

सभी ने सामान चेक किया तो शशि कुमार का वन प्लस नार्ड मोबाईल , बिटिया का एप्पल आई फोन 13 एवं भांजे का की पेड फोन सेमसंग कंपनी का सभी गायब था। वहीं जब उनकी पत्नी रिता उपाध्याय ने ट्राली बैग चेक किया तो वह घर के बाहर पड़ा था। जिसमें सोने का हार एवं चैन सब गायब था। इस तरह घर से एक नग 80 ग्राम सोने का हार, एक नग 40 ग्राम सोने का चैन ,एक वन प्लस नार्ड मोबाईल , एक एप्पल आई फोन 13 एवं एक कीपेड फोन को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। शशि कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट पर उतई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MLA अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज : बोले-...

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक...

महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध :...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से सोमवार सुबह चार कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। कैदियों ने जेल की ऊंची...

AI की मदद से बनाया दुर्ग कलेक्टर का फर्जी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने AI की मदद...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2000 किलो खोवा, 900...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम...